1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखते हुए कहा कि “कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।”

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Kiran Reddy Resigns: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखते हुए कहा कि “कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।”

पढ़ें :- Karnataka Election 2023: चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस-भाजपा ने किया अपना-अपना दावा, जानिए कैसा है सियासी समीकरण

इसके पहले भी किरण कुमार रेड्डी ने तत्कालीन यूपीए सरकार के आंध्र प्रदेश को विभाजित करने और तेलंगाना को नया राज्य बनाने के फैसले के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी ‘जय समैक्य आंध्र पार्टी’ बनाई थी, लेकिन 2018 में कांग्रेस में लौट आए।

वहीं 5 साल बाद भी किरण कुमार रेड्डी ने एक बार फिर पार्टी छोड़ी है। उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना है।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...