1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा के पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन, कुछ की घंटों में परिवार में दूसरी मौत

भाजपा के पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का कोरोना से निधन, कुछ की घंटों में परिवार में दूसरी मौत

भारतीय जनता पार्टी से चार बार सांसद रहे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा का मंगलवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। श्याम बिहारी मिश्र को सोमवार तड़के कानपुर के मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी से चार बार सांसद रहे भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा का मंगलवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है। श्याम बिहारी मिश्र को सोमवार तड़के कानपुर के मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। सुबह उनके भतीजे राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त हनुमान मिश्र का लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में कोविड संक्रमण के कारण निधन हो गया था।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:सामूहिक विवाह में भाई-बहन के फेरे कराने पर योगी सरकार सख्त,दो अधिकारियों पर गिरी गाज,दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्रा का मंगलवार को दो दिन पहले ही उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था। वह कोरोना संक्रमित भी थे। मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था वहीं मंगलवार शाम को उनका निधन हो गया। वह भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ कानपुर गल्ला आढ़तिया संघ के भी अध्यक्ष भी थे। इससे पहले आज सुबह ही उनके भतीजे भाजपा नेता हनुमान मिश्रा का लखनऊ के पीजीआई में निधन हुआ था।

व्यापारी नेता के रूप में पूरे देश में अपनी छाप छोड़ने वाले श्याम बिहारी मिश्रा 1991 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर बिल्हौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने थे। इसके बाद 1996, 1998, 1999 में लगातार वह सांसद रहे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में संचालित तमाम व्यापार मंडल उनके व्यापार मंडल से ही टूटकर अलग हुए हैं। कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण की वजह से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। वहां से लौटने के बाद गुरुवार को उनकी कोविड जांच एक निजी पैथोलॉजी में कराई गई थी। इसके बाद रविवार को उनका चेकअप कराया गया तो पता चला कि दो दिन पहले उन्हें माइनर अटैक पड़ा था। कार्डियोलॉजी में हुई जांच में भी उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें सोमवार को मधुराज नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। हालांकि सोमवार शाम को निजी पैथोलॉजी में कराई गई उनकी कोरोना जांच निगेटिव आ गई थी।  उनके परिवार में पत्नी जयंती मिश्रा, बेटे किशन स्वरूप मिश्रा, गोपाल मिश्रा, मुकुंद मिश्रा, बेटी नंदिनी मिश्रा हैं।

पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र को भर्ती कराने में स्वजनों को रविवार पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार सुबह उन्हें भर्ती कराया गया। पूर्व सांसद को हृदय संबंधी समस्या होने पर हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया था। रविवार को वह कोरोना संक्रमित मिले तो अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा। परिजन रात भर भटकते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार सुबह जब नगर निगम कंट्रोल रूम से भर्ती कराने के लिए पत्र मिला तब जाकर दोपहर करीब एक बजे उन्हें भर्ती कराया जा सका। हालांकि इसमें डीएम ने मदद की तब यह सब कुछ संभव हो सका।

 

पढ़ें :- Lucknow: सीटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...