1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बयान: “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं”

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का बयान: “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं”

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए हैं। रावत बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  बलिया पहुंचे हुए थे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने विवादित बयान से सुर्खियों में आ गए हैं। रावत बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत  बलिया पहुंचे हुए थे। जहां उनके दिए गए इस बयान के चारों तरफ चर्चे हो रहे हैं।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

भाजपा गोडसे वाली राजनीति अपना कर चलती है..

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि राहुल गांधी विदेश में जाकर कहते हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी गांधीवादी नीति पर चलती है, लेकिन भाजपा गोडसे वाली राजनीति अपना कर चलती है।

राहुल गांधी देश की छवि को खराब करने का काम कर रहे..

इस पर रावत ने कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे,उनकी देशभक्ति पर संदेह नहीं किया जा सकता है। राहुल गांधी कौन सा गांधीवाद पर चल रहे हैं। गांधी जी ने स्वदेशी की बात की। राहुल गांधी देश की छवि को खराब करने का काम कर रहे हैं।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने 10 सालों दलित, आदिवासी, बहुजन, अल्पसंख्यक और महिलाओं के साथ भारी नाइंसाफ़ी की: मल्लिकार्जुन खड़गे

गांधी जी की हत्या हुई उससे हम सहमत हैं…

इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे।उन्होनें गांधी को मारा वो एक अलग मुद्दा है। जहां तक मैने गोडसे को जाना और पढ़ा है वह भी एक देशभक्त थे। गांधी जी की हत्या हुई उससे हम सहमत हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...