1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग

पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग

हाराष्ट्र में पल पल बदलते घटनाक्रम में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। परमबीर सिंह का कहना है कि जो उन्होंने आरोप लगाए हैं, उसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अपनी याचिका में परमबीर सिंह ने कहा है कि उन्होंने जो दावे किए हैं, उनकी सीबीआई द्वारा जांच की जानी चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र में पल पल बदलते घटनाक्रम में मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। परमबीर सिंह का कहना है कि जो उन्होंने आरोप लगाए हैं, उसकी स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। अपनी याचिका में परमबीर सिंह ने कहा है कि उन्होंने जो दावे किए हैं, उनकी सीबीआई द्वारा जांच की जानी चाहिए।

पढ़ें :- कारोबारियों की रैली के खिलाफ सड़क पर उतरे मनसे कार्यकर्ता, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

परमबीर सिंह ने उनका ट्रांसफर होमगार्ड विभाग में किए जाने का भी मुद्दा उठाया है। इतना ही नहीं, परमबीर सिंह ने अपील की है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के सीसीटीवी की जांच होनी चाहिए, ताकि सभी तथ्य हर किसी के सामने आ जाएं।

बता दें मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पिछले हफ्ते पत्र लिखकर दावा किया था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस अधिकारियों को 100 करोड़ रुपये की मासिक वसूली करने को कहा है। इस पत्र के बाद राज्य में सियासी तूफान आ गया।

 

पढ़ें :- ग़रीब हिन्दी भाषियों के साथ गुंडागर्दी करना आपकी कायरता की निशानी...सपा सांसद ने राज ठाकरे पर साधा निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...