1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबियत फिर से खराब हो गयी है। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबियत फिर से खराब हो गयी है। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है।

पढ़ें :- लोकसभा में स्पीकर के मुंह के सामने सांसद ने लहराया काला कपड़ा , विपक्ष के 'Black Protest' में TMC समेत 17 पार्टियां साथ आईं

अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। बता दें कि, बीते काफी दिनों से सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...