1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. दुखद: पूर्व क्रिकेटर जडेजा की कोरोना से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

दुखद: पूर्व क्रिकेटर जडेजा की कोरोना से मौत, खेल जगत में शोक की लहर

पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ा रहा है। इस महामारी ने कई लोगों को अपनों से अलग कर दिया। अब खेल जगत से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा  कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत सदमे में हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

राजकोट: पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ा रहा है। इस महामारी ने कई लोगों को अपनों से अलग कर दिया। अब खेल जगत से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर राजेंद्रसिंह जडेजा  कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए हैं। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट जगत सदमे में हैं।

पढ़ें :- IPL Point Table : राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ के समीकरण को उलझाया

सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोविड-19 संक्रमण के कारण निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने रविवार को यह जानकारी दी। जडेजा 66 साल के थे। एससीए ने बयान में कहा कि एससीए में सभी राजेंद्र सिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए रविवार तड़के उनका निधन हो गया। जडेजा दाएं हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए। उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में क्रमश 1536 और 104 रन भी बनाए।

सौराष्‍ट्र के चयनकर्ता, कोच और मैनेजर भी रह चुके हैं जडेजा जडेजा 53 प्रथम श्रेणी, 18 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में बीसीसीआई के आधिकारिक रैफरी भी रहे। एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया. उन्‍होंने कहा कि यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। वह जिन लोगों से मैं मिला, उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।

पढ़ें :- IPL 2024 : मुंबई इंडियंस की 5वीं हार, हार्दिक पंड्या बोले-खुद को मुसीबत में डाल लिया...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...