1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इस बात की जानकारी भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर दी है। हुड्डा ने लिखा कि 'प्रारंभिक लक्षण दिखते ही आरटीपीसीआर जांच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनकी पत्नी आशा हुड्डा कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। इस बात की जानकारी भूपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर दी है। हुड्डा ने लिखा कि ‘प्रारंभिक लक्षण दिखते ही आरटीपीसीआर जांच करवाने पर मेरी और मेरी पत्नी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर हम मेदांता अस्पताल में उनकी निगरानी में हैं, फिलहाल हमारे सभी पैरामीटर्स सामान्य हैं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग कृपया अपनी जांच करा लें।

पढ़ें :- DGCA New Rule : एक ही पीएनआर पर बच्चों को फ्लाइट में मिलेगी अलग सीट, Air Passenger को मिली सुविधा

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने भी ट्वीट कर जानकारी दी थी। हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है। खासकर गुरुग्राम के हालत सबसे खराब हैं। शनिवार को हरियाणा में अब तक के सबसे अधिक 7717 नए मामले सामने आए और 32 मरीजों ने दम तोड़ा।

गुरुग्राम बुरी तरह से संक्रमण की चपेट में आ गया है। 2549 नए मामले अकेले गुरुग्राम में ही मिले हैं। फरीदाबाद में नए मामलों की संख्या 987 रही। 12 जिलों में नए मामलों की संख्या 200 से अधिक है। रिकवरी रेट लगातार नीचे गिर रहा है। सरकार ने कोरोना जांच तेज कर दी है। शनिवार को 43987 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

2944 मरीज शनिवार को ठीक होकर घर लौटे। रिकवरी रेट 88.01 फीसदी व मृत्यु दर 0.97 प्रतिशत रही। कोविड सकारात्मकता दर बढ़कर 5.17 फीसदी हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मरीज बढ़कर 38558 हो गए हैं। 500 मरीजों की स्थिति गंभीर है। 406 ऑक्सीजन व 94 वेंटिलेटर पर हैं।

पढ़ें :- बीजेपी ने लद्दाख से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को बनाया कैंडिडेट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...