1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लंबी ​बीमारी के बाद निधन, IGMC शिमला में ली आखिरी सांस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का लंबी ​बीमारी के बाद निधन, IGMC शिमला में ली आखिरी सांस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के ​दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का ​लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वीरभद्र सिंह 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के ​दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह का ​लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वीरभद्र सिंह 87 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। सोमवार को उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने वेंटीलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

इसके बाद से उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी। बताया जा रहा था कि उनके फेफड़ों में हल्का संक्रमण पाया गया है। हालांकि आक्सीजन लेवल से लेकर उनके अन्य सभी टेस्ट की रिपोर्ट सामान्य थे। बता दें कि, वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वो दो बार कोरोना संक्रमित भी हुए थे। उन्होंने 21 जून को दूसरी बार कोरोना से जंग जीती थी, लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत व अन्य बीमारियों के कारण उसी समय से आइजीएमसी शिमला में भर्ती किया हुआ था।

पांच बार रहे हैं सांसद
वीरभद्र सिंह पांच बार सांसद भी रह चुके हैं। मनमोहन सिंह के नेतृत्व में वो इस्पात मंत्री थे। कुल नौ बार वह विधायक चुने गए थे और वर्तमान में सोलन जिले के अरकी से वो विधायक थे। पहली बार उन्हें 1983 में मुख्यमंत्री चुना गया था और 1990 तक दो बार इस पद पर रहे। इसके बाद 1993 से 1998, 2003 से 2007 और 2012 से 2017 के बीच वह राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

 

पढ़ें :- Israel Iran War : Air India ने तेल अवीव जाने वाली सभी उड़ानें रोकी ,  खतरे को देखते हुए लिया फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...