1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा हमला, कहा-अपनी विफलताओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार न ठहराएं मोदी

पूर्व PM मनमोहन सिंह का बड़ा हमला, कहा-अपनी विफलताओं के लिए नेहरू को जिम्मेदार न ठहराएं मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने मोदी सरकार (Modi government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) के कार्यकाल के सात साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन वो अब भी वो लोगों की समस्याओं को लेकर जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) ने मोदी सरकार (Modi government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi government) के कार्यकाल के सात साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन वो अब भी वो लोगों की समस्याओं को लेकर जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

पूर्व पीएम ने एक वीडियो संदेश के जरिए मोदी सरकार (Modi government) पर हमला बोलते हुए कहा कि आज लोग महंगाई, बेरोजगारी समे कई अन्य समस्या से परेशान हैं लेकिन भाजपा सरकार उनकी समस्या का हल नहीं निकाल पा रही है। दूसरी तरफ अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाय पिछले साढ़े सात साल से सत्ता में आई मौजूदा सरकार अब भी पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) पर दोषारोपण कर रही है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए देश का बंटवारा नहीं किया और न ही कभी सच्चाई को छुपाया। मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...