भोपाल। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं साथ ही जनता के बीच भी उनकी लोकप्रियता आज भी वही है जो मुख्यमंत्री रहते हुए थी। हाल ही मे वो नए साल पर छुट्टियां मनाने गोवा पंहुचे हैं। उनका समंदर किनारे एक अलग ही अंदाज दिखा है। जो तस्वीर वायरल हुई है उसमें शिवराज सिंह ने समंदर किनारे आंखों पर चश्मा लगा रखा है।
सागर की अपनी क्षमता है, पर मानव भी कब थकता है!#GoGoa pic.twitter.com/irkua4nu10
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 28, 2019
आपको बता दें कि इस वक्त मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छुट्टियां मनाने गोवा पहुंच गए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया में समंदर किनारे टहलते हुए अपना एक वीडियो ट्वीट किया है। इस पोस्ट में शिवराज का अनोखा अंदाज नजर आ रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने चेहरे पर काला चश्मा लगा रखा है और हाफ शर्ट और पैंट पहने हुए समंदर किनारे टहलते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है, ‘सागर की अपनी क्षमता है, पर मानव भी कब थकता है!’ शिवराज सिंह चौहान का वीडियो वायरल होते ही उनके पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट आने लगे हैं। उनके इस स्टाइल को देखकर लोग अचंभित हैं। वहीं कांग्रेस ने उनके इस वीडियो पर चुटकी लेना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने गये हैं और अब नए साल में ही भोपाल वापस लौटेंगे।
वैसे तो शिवराज सिंह गोवा में छुटिटयां बिताने गये हैं लेकिन वहां से भी उन्होने कांग्रेस पर हमला बोला है। शिवराज ने अपने ट्वीट में लिखा- जब महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाए तब उन्होंने सही कहा था। आज उनके इस कथन को सार्थक करने का काम प्रजा ने उठा लिया है, बहुत जल्द कांग्रेस के इस वंश परम्परागत ढांचे को उखाड़ फेंका जाएगा। बाक़ियों को तो समय-समय पर सिर्फ़ उनकी सेवा करने का ही सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारे सभी कांग्रेसी मित्रों को स्थापना दिवस की बधाई। सोनिया जी और राहुल जी के जयकारे भी लगाए होंगे, जैसे हमारे जन्मदिवस पर हम आत्मचिंतन करते हैं, वैसे ही आज कांग्रेस मित्रों को चिंतन-मनन जरूर करना चाहिए।