1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फिर मुश्किलों में फंसे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, बिल्डर से 15 करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप

फिर मुश्किलों में फंसे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, बिल्डर से 15 करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप

मुंबई केे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। एक के बाद एक आरोपों के घेरे में वह फंसते दिख रहे हैं। 100 करोड़ की वसूली कांड के बाद अब उन पर 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। मुंबई केे पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। एक के बाद एक आरोपों के घेरे में वह फंसते दिख रहे हैं। 100 करोड़ की वसूली कांड के बाद अब उन पर 15 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

इसको लेकर मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पूर्व पुलिस कमिश्नर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूर्व कमिश्नर पर एफआईआर कराने वाले बिल्डर का आरोप है कि, कुछ शिकायतों के निपटारा कराने के लिए उनसे 15 करोड़ रुपये की मांग की गयी थी।

बिल्डर ने जिन पुलिस अधिकारियों के नाम शिकायत की है, उनमें से एक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट में डीसीपी हैं। इसके साथ ही अन्य पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच की अलग—अलग शखा में तैनात हैं। वहीं, मामले में दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि, पूर्व पुलिस कमिश्नर बीते कई महीनों से विवादों में चल रहे हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये वसूली का गंभीर आरोप लगाया था। परमबीर सिंह के इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया था।

 

पढ़ें :- Paris Olympics : भारतीय महिला पहलवानों की बड़ी कामयाबी, अंशु मलिक और विनेश फोगाट ने हासिल किया कोटा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...