1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब पर पुजारी का विवादित बयान, कहा-देश में शीर्ष पद पर काबिज कोई भी मुसलमान भारत समर्थक नहीं

पूर्व राष्ट्रपति कलाम साहब पर पुजारी का विवादित बयान, कहा-देश में शीर्ष पद पर काबिज कोई भी मुसलमान भारत समर्थक नहीं

मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अलीगढ़ में कहा, देश में शीर्ष पद पर काबिज कोई भी मुसलमान भारत समर्थक नहीं हो सकता और कलाम एक जिहादी थे।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के एक पुजारी ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के धर्म के कारण मंगलवार को उन पर निशाना साधा और उन्हें जिहादी करार दिया। डासना देवी मंदिर परिसर में ही पानी पीने के कारण एक मुसलमान लड़के को पीटा गया था।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अलीगढ़ में कहा, देश में शीर्ष पद पर काबिज कोई भी मुसलमान भारत समर्थक नहीं हो सकता और कलाम एक जिहादी थे।

नरसिंहानंद सरस्वती ने बिना किसी सबूत के दिवंगत कलाम पर डीआरडीओ प्रमुख के तौर पर पाकिस्तान को एटम बम का फार्मूला बताने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, कलाम ने राष्ट्रपति भवन में एक प्रकोष्ठ बना रखा था, जहां कोई भी मुसलमान शिकायत कर सकता था।

इसी मंदिर में पानी पीने के विवाद में मुसलमान लड़के को पीटे जाने को लेकर श्रृंगी नंद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक वीडियो में दिख रहा है कि यादव लड़के से उसका नाम पूछता है और लड़का अपना नाम आसिफ बताता है, जिसके बाद यादव उसकी निर्दयता से पिटाई करता दिख रहा है

पढ़ें :- Paris Olympics : भारतीय महिला पहलवानों की बड़ी कामयाबी, अंशु मलिक और विनेश फोगाट ने हासिल किया कोटा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...