1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ी, एम्स में भर्ती

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  (Dr. Manmohan Singh) की अचानक तबियत खराब हो गयी है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही वो लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  (Dr. Manmohan Singh) की अचानक तबियत खराब हो गयी है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। साथ ही वो लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

अचानक तबियत खराब होने पर पूर्व प्रधानमंत्री (Dr. Manmohan Singh) को दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत स्थिर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पूर्व प्रधानमंत्री (Dr. Manmohan Singh) का उपचार न्यूरो के डॉक्टर अचल श्रीवास्तव और दिल के डॉक्टर नीतीश नायक कर रहे हैं।

बता दें कि, 89 वर्षीय डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) शुगर की बीमारी से परेशान हैं। साथ ही इसी साल वो कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि, वो कोरोना को हराकर वापस लौटे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...