मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को फिर से नि:शुल्क राशन वितरण महाभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राशन वितरण महाभियान के कार्य को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार का डबल खाद्यान्न का लाभ भी हर जरूरतमंद को मिले यही प्रयास है और आज इसी खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ किया जा रहा है।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रविवार को फिर से नि:शुल्क राशन वितरण महाभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राशन वितरण महाभियान के कार्य को पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार का डबल खाद्यान्न का लाभ भी हर जरूरतमंद को मिले यही प्रयास है और आज इसी खाद्यान्न वितरण का शुभारंभ किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्यमंत्री (Cm Yogi) ने पिछली सरकारों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों में गरीबों के राशन पर खाद्यान्न माफियाओं का डाका पड़ जाता था। जो राशन गरीबों को मिलना चाहिए था वह उन्हें नहीं मिल पाता था। इस दौरान उन्होंने कोरोना को लेकर भी सतर्क रहने को कहा।
#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने आज लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन पैकेट देकर 'नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान' का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज खाद्यान्न वितरण के कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
#डबल_इंजन_डबल_राशन pic.twitter.com/IGQc6o97Oj— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 12, 2021
पढ़ें :- Asaram Bapu News: आसाराम बापू को लगा बड़ा झटका, शिष्या से दुष्कर्म मामले में दोषी करार
मुख्यमंत्री (Cm Yogi) ने कहा कि यूपी कोरोना प्रबंधन (corona management) के मामले में भारत दुनिया में सबसे अचछा और देश में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा। कोरोना संक्रमण (corona infection) के मामले में कमी आई है लेकिन अभी इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन को लेकर बहुत दुष्प्रचार किया। वो लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को गुमराह करने का काम किया।
मुख्यमंत्री (Cm Yogi) ने कहा कि, जब वो लोग सत्ता में थे तब गरीबों को राशन नहीं मिलता था, स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल थीं, अपराधियों पर दुलार आता था। जब सत्ता हाथ से चली गयी तो वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया। मुझे तो इस बात का भी अंदेशा है कि जो लोग वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला रहे थे और उसे लगवा नहीं रहे थे। लेकिन घर के अंदर चोरी छिपे वैक्सीन लगवा ली होगी।