1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया, जल्द आ सकता है भारत

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में पकड़ा गया, जल्द आ सकता है भारत

भगोडा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए मेहुल चोकसी को डोमिनिका में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। स्थानीय मीडिया की खबरों में बुधवार को इस बारे में बताया गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भगोडा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है। दरअसल, एंटीगुआ और बारबुडा से हाल में फरार हुए मेहुल चोकसी को डोमिनिका में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ इंटरपोल ने ‘यलो नोटिस’ जारी किया था। स्थानीय मीडिया की खबरों में बुधवार को इस बारे में बताया गया।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा इंटरपोल का ‘यलो नोटिस’ जारी किए जाने के बाद डोमिनिका में पुलिस ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) चोकसी को पकड़ लिया। ‘एंटीगुआ न्यूज रूम’ के मुताबिक, चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेने के बाद 2018 से यहां रह रहा था। इस पर एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने इशारा कर दिया है कि उसे सीधा भारत भेजा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि हमने डोमिनिका से कहा है कि वो गैरकानूनी रूप से डोमिनिका में प्रवेश करने पर मेहुल चोकसी पर कार्रवाई करे और उसे सीधे भारत को प्रत्यर्पित कर दे। एंटीगुआ के पीएम गैस्टन ब्राउन ने कहा कि हम चोकसी को वापस नहीं लेंगे। उसने यहां से फरार होकर बड़ी गलती की है।

डोमिनिकन सरकार और वहां के कानूनी अधिकारी हमसे सहयोग कर रहे हैं। हमने इस बारे में भारत सरकार को सूचना दे दी है ताकि उसे सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि शायद चोकसी नाव के जरिए डोमिनिका पहुंचा था। वहां की सरकार हमसे और भारत सरकार के साथ सहयोग कर रही है। डोमिनिका उसे सीधे भारत भेज सकती है।

 

पढ़ें :- Hardoi News : जेल में क़ैदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप,जेल प्रशासन कुछ भी बोलने को राजी नहीं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...