Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दुबई जाने वाली फ्लाइट से चिड़िया टकराने के बाद मचा हड़कंप, विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

दुबई जाने वाली फ्लाइट से चिड़िया टकराने के बाद मचा हड़कंप, विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दुबई जाने वाला विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद चिड़िया से टक्करा गया। इसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुला लिया गया है।

पढ़ें :- Video: दिल्ली में कॉस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

मीडिया रिपोर्ट की माने तो दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई को जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट ने जैसे ही उड़ान भरी वह एक चिड़िया से टकरा गई। विमान के चिड़िया से टकराने के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। इसी के चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने पुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है, जिससे किसी भी हालात से निपटा जा सके।

बता दें कि, फुल इमरजेंसी डिक्लेयर सिर्फ शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे के लिए था। अभी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है। शनिवार सुबह 10 बजे जब फेडएक्स के कार्गाे प्लेन ने दुबई के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से टेकऑफ किया तो कुछ ही देर बाद उसके आगे के हिस्से में दाहिने ओर एक बर्ड हिट हुआ, जिसके बाद 10ः46 मिनट पर उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

Advertisement