1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन का हुआ निधन, CM शिवराज समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन का हुआ निधन, CM शिवराज समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के इंदौर के जैविक कृषि के जानकार और गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन का इलाज के दौरान निधन हो गया है। ऐसे में गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन के निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने शोक जताया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मध्यप्रदेश:  इंदौर के जैविक कृषि के जानकार और गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन का इलाज के दौरान निधन हो गया है। ऐसे में गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन के निधन पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने शोक जताया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

जैविक कृषि के जानकार और गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन को बीते शुक्रवार सुबह के समय हार्ट अटैक आया था। उसके बाद उन्हें इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। यहाँ इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अब आज गांधीवादी विचारक पद्मश्री कुट्टी मेनन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें,  कि कुट्टी मेनन को उनकी सेवाओं के कारण और 1991 में पद्मश्री से विभूषित किया गया था। वहीँ इसके पहले उन्हें इंदौर में कस्तूरबा गांधी के नाम पर स्थापित कस्तूरबा ग्राम में उनके जैविक खेती और पर्यावरण मित्र सिंचाई में किए योगदान के लिए 1989 में प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

CM शिवराज सिंह चौहान 

आज उनके निधन के बाद CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है और लिखा है, ”आज हम सबने पद्मश्री, गांधीवादी, पर्यावरणविद् कुट्टी मेनन जी के रूप में प्रकृति के एक सच्चे सेवक को खो दिया। आजीवन वे पर्यावरण की सेवा व धरती की हरियाली बचाने की मुहिम में जुटे रहे। वे अपने पुनीत कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि!”

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

वही उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है- ”जैविक कृषि के जानकार और प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मश्री कुट्टी मेनन जी के निधन का दुखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ऊं शान्ति!”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...