1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गांधीनगर निकाय चुनाव: BJP ने 44 में से 41 सीटें जीतीं, कांग्रेस को दो और आप को मिली एक सीट

गांधीनगर निकाय चुनाव: BJP ने 44 में से 41 सीटें जीतीं, कांग्रेस को दो और आप को मिली एक सीट

गुजरात  (Gujarat) के गांधीनगर नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी जीत हासिल हुई है। नगर निगम की कुल 44 में से 41 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) को महज तीन सीटों पर ही जीत मिली है। बता दें कि, मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद: गुजरात  (Gujarat) के गांधीनगर नगर निगम के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ी जीत हासिल हुई है। नगर निगम की कुल 44 में से 41 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।

पढ़ें :- Big Accident : अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे हादसे में कार सवार 10 लोगों ने गंवाई जान

वहीं, कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) को महज तीन सीटों पर ही जीत मिली है। बता दें कि, मंगलवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगणना की शुरूआत से ही भाजपा (BJP) ने बढ़ता बना ली थी। लिहाजा, भाजपा (BJP) ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। बता दें कि, अगले साल गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

ऐसे में कांग्रेस (Congress) को ये बड़ा झटका है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी गुजरात में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में गांधीनगर जैसे अहम नगर निगम में महज एक सीट जीत पाना बताता है कि उसके लिए विस्तार की राह कितनी मुश्किल है। तीन सीटों में से कांग्रेस को महज 2 सीटें ही मिली हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...