मुंबई। कल यानि गणेश चतुर्थी के दिन से देशभर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई देने लगी है। बॉलीवुड में भी 10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल की ख़ूब धूम रहती है। सेलेब्रिटीज़ पूरे श्रद्धा भाव से गणपति की मूर्ति की अपने घरों में स्थापना करते हैं आर जश्न मनाते हैं। गणपति का स्वागत धूमधाम से बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ किया जाता है।
इस बार संजय के 8 साल के बेटे शाहरान गणपति की प्रतिमा लेकर आये हैं। शाहरान ने पहले गणपति बप्पा के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और फिर स्टाफ की मदद से मूर्ति को घर लेकर आये।
शाहरान संजय और मान्यता के बेटे हैं।
सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान शर्मा अपने घर ख़ुद गणपति लेकर आयीं। इस मौक़े पर सलमान की दूसरी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और मां सलमा ख़ान भी मौजूद रहीं।
वेटरन एक्टर जीतेंद्र के आवास पर भी हर साल गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित की जाती है। जीतेंद्र पूरे परिवार के साथ पूरे रीति-रिवाज़ से बप्पा का स्वागत करते हैं। तस्वीर में जीतेंद्र बेटे तुषार, बेटी एकता कपूर और पोते लक्ष्य के साथ दिख रहे हैं।
विवेक ओबेरॉय के घर गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। नीचे तस्वीर में विवेक के घर गणपति बप्पा का दरबार सजा है। पूजा-अर्चना के बाद पिता सुरेश ओबेरॉय, मां यशोधरा, पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय और दोनों बच्चे पारम्परिक परिधानों में हैं।
बात करें बॉलीवुड के सोनू सूद की तो वो भी गणपति बप्पा के भक्त हैं और हर साल गणेश चतुर्थी पर मूर्ति की स्थापना करते हैं। बता दें कि दस दिन तक बॉलीवुड में इस त्योहार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाएगा। 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।