नोएडा। गुड़गांव में हुए गौरव चंदेल मर्डर केस में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विपक्षी पार्टियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और बसपा ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ज्ञ किया है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बसपा सुप्रीम को मायावती ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर योगी सरकार पर निशाना साधा है।
नोएडा में गौरव चन्देल की हत्या के मामले में भी लीपापोती व सरकारी उदासीनता के कारण वहाँ पूरे क्षेत्र में जन आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में इस प्रकार की लापरवाही को छोड़कर जनहित पर समुचित ध्यान दे तो यह बेहतर होगा।
— Mayawati (@Mayawati) January 12, 2020
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, नोएडा में गौरव चन्देल की हत्या के मामले में भी लीपापोती व सरकारी उदासीनता के कारण वहां पूरे क्षेत्र में जन आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यूपी सरकार खासकर अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में इस प्रकार की लापरवाही को छोड़कर जनहित पर समुचित ध्यान दे तो यह बेहतर होगा।
वहीं इस हत्याकांड को लेकर प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि, ‘प्रबंधक के पद पर काम करने वाले गौरव चंदेल जी की नोएडा में अपराधियों ने हत्या कर दी थी। लूट-पाट के बाद हुई हत्या में सरकार की कार्रवाई अभी तक ढीली-ढाली ही है।’ प्रियंका ने आगे लिखा था कि नोएडा जैसे लोकेशन पर अगर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो पूरे यूपी में क्या स्थिति होगी?
गौरव चंदेल जी के परिवार को न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए। इसके साथ प्रियंका ने एक विडियो भी शेयर किया, जिसमें गौरव का बेटा पिता के लिए न्याय मांग रहा था। बता दें कि, ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी में रहने वाले रीजनल मैनेजर गौरव चंदेल की सोमवार रात ऑफिस से लौटते समय पर्थला गोल चक्कर से करीब एक किमी आगे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।