1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शेयर बाजारों उथल-पुथल जारी, टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को बड़ा झटका

शेयर बाजारों उथल-पुथल जारी, टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी को बड़ा झटका

शेयर बाजारों (Stock Markets)उथल-पुथल जारी है। इसका असर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में भी देखने को मिला रहा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaire List)  में गुरुवार सुबह जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani)  के बीच नेटवर्थ का फासला बढ़ गया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। शेयर बाजारों (Stock Markets)उथल-पुथल जारी है। इसका असर दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में भी देखने को मिला रहा है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaire List)  में गुरुवार सुबह जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और गौतम अडानी (Gautam Adani)  के बीच नेटवर्थ का फासला बढ़ गया है। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) वॉरेन बफेट (Warren Buffett) से पिछड़कर 8वें स्थान पर आ गए हैं। अंबानी को बुधवार को 2.9 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। अब अंबानी व अडानी की कुल संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का फासला है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

उधर एशिया के अमीरों की लिस्ट में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Group Chairman Mukesh Ambani) को गौतम अडानी (Gautam Adani) ने उन्हें दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। हालांकि भारत के दोनों उद्योगपति अब भी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट (Forbes Real Time Billionaire List) में मुकेश अंबानी 8वें और गौतम अडानी छठे नबंर पर हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स (Forbes Real Time Billionaire Index) में अंबानी एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान से आठवें पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति घटकर 92.9 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, गौतम अडानी (Gautam Adani)  की संपत्ति में 3.6 अरब डॉलर की सेंध लगी है और अब उनके पास 95 अरब डॉलर की दौलत है।

कभी 300 अरब डॉलर की संपत्ति बना चुके दुनिया के नंबर वन अरबपति एलन मस्क (Elon Musk, the world’s number one billionaire) की संपत्ति भी अब 227.7 अरब डॉलर ही रह गई है। हालांकि उनकी संपत्ति में बुधवार को 771 मिलियन डॉलर कमी हुई। दूसरे स्थान पर बर्नार्ड आर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 141.1 अरब डॉलर है। कभी दुनिया के नंबर वन अरबपति रहे जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की संपत्ति 200 अरब डॉलर से घटकर 134.7 अरब डॉलर रह गई है।

बिल गेट्स 122.3 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं । लैरी पेज 96.3 अरब डॉलर के साथ 5वें, वॉरेन बफेट (Warren Buffett)  93.9 अरब डॉलर के साथ 7वें स्थान पर हैं। 9वें पायदान पर सर्गी ब्रिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 92.6अरब डॉलर है। लैरी एलिशन 92.6 अरब डॉलर के साथ 10 वें पोजीशन पर आ गए हैं।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...