1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gautam adani: गौतम अडानी को लगा बड़ा झटका, कम हो गई संपत्ति

Gautam adani: गौतम अडानी को लगा बड़ा झटका, कम हो गई संपत्ति

Gautam adani: देश के सबसे सबसे दौलतमंद अरबपति गौतम अडानी (gautam adani) को बड़ा झटका लगा है। अडानी की दौलत और रैंकिंग में ​गिरावट दर्ज हुई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो उनकी दौलत में करीब 1.53 बिलियन डॉलर की कमी हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Mburg Billionaire Index) के मुताबिक गौतम अडानी (gautam adani) की दौलत 76.3 बिलियन डॉलर के स्तर पर है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- CM Arvind Kejriwal को तिहाड़ जेल में पहली बार दी गई इन्सुलिन, इतना पहुंचा था शुगर लेवल

साथ ही उनकी रैकिंग में भी एक अंक की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, गौतम अडानी (gautam adani) दुनिया के 14वें दौलतमंद अरबपति बने हुए हैं। हालांकि, इससे पहले वो दुनिया के 13वें दौलतमंद अरबपति थे। बता दें कि, अब 13वें नंबर पर झोंग शान्शान बन गए हैं। झोंग शान्शान की दौलत 77.5 बिलियन डॉलर है और वह 13वें सबसे अमीर अरबपति हैं।

चीन के अरबपति झोंग शान्शान बोतल बंद पानी का कारोबार करते हैं। ये चीन में बोतल बंद पानी मार्केट में लीडिंग कंपनी है। वहीं, देश के अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बात करें तो वो 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं। वर्तमान में मुकेश अंबानी की दौलत 87.1 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी अब भी एशिया के सबसे अमीर अरबपति बने हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...