1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gautam Adani Group News: सात दिनों में अडानी की संपत्ति पतझड़ की तरह बिखरी, आखिर कब थमेगी गिरावट?

Gautam Adani Group News: सात दिनों में अडानी की संपत्ति पतझड़ की तरह बिखरी, आखिर कब थमेगी गिरावट?

हर रोज टूटते शेयरों की वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-cap) लगातार कम हो रहा है। रिपोर्ट की माने तो इसकी वजह से पिछले सात कारोबारी सत्रों में अडानी ग्रुप को 9 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप गंवाना पड़ा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gautam Adani Group News: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। अडानी की संपत्ति में लगातार गिरावट हो रही है। टॉप20 अमीरों की लिस्ट से भी अडानी बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुरू हुई गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है।

पढ़ें :- अब तक योगी की पुलिस खाली हाथ, अतीक की बीवी और बेटे को जमीन खा गई या आसमान निगल गया? पुलिस फोर्स ज़बरदस्त दवाब में

हर रोज टूटते शेयरों की वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-cap) लगातार कम हो रहा है। रिपोर्ट की माने तो इसकी वजह से पिछले सात कारोबारी सत्रों में अडानी ग्रुप को 9 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप गंवाना पड़ा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ कम हुआ है। 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था।

स्टॉक्स में 50 फीसदी तक की गिरावट
अडानी पावर, अडानी टोटल गैस, अडानी विल्मर, अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी पोर्ट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, अंबुजा, एसीसी और एनडीटीवी को मिलाकर स्टॉक मार्केट में अडानी ग्रुप के कुल 10 शेयर लिस्टेड हैं। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इन शेयरों में 50 फीसदी तक की गिरावट आई है।

 

 

पढ़ें :- आखिर कहां गया अमृतपाल? चार दिनों बाद भी पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार, सामने आई एक और सीसीटीवी फुटेज

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...