1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका, अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से भी हुए बाहर

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका, अमीरों की टॉप 20 लिस्ट से भी हुए बाहर

उनकी नेटवर्थ 62 अरब डॉलर भी नहीं रही है। वहीं अब चीन के अरबपति झोंग शानशान से भी पिछड़ गए हैं। Bloomberg Billionaires Index की माने तो गौतम अडानी टॉप 20 अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। गौतम अडानी 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gautam Adani Net Worth: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा है। अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट आ राही है। गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में करीब 11 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिली। इस बीच गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अरबपतियों की टॉप 20 की लिस्ट से भी बाहर हो गए हैं।

पढ़ें :- जनता के रिटायरमेंट का पैसा अडानी की कंपनियों में निवेश क्यों किया जा रहा है? राहुल गांधी ने साधा निशाना

उनकी नेटवर्थ 62 अरब डॉलर भी नहीं रही है। वहीं अब चीन के अरबपति झोंग शानशान से भी पिछड़ गए हैं। Bloomberg Billionaires Index की माने तो गौतम अडानी (Gautam Adani) टॉप 20 अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। गौतम अडानी (Gautam Adani) 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बता दें कि, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले 24 जनवरी को चौथे पायदान पर थे। उसके कुछ दिनों के बाद वो 7वें नंबर पर आ गए। एक​ दिन पहले वो दुनिया के टॉप 10 से बाहर हुए थे। वहीं, अब टॉप 20 अमीरों की​ लिस्ट से भी गौतम अडानी (Gautam Adani) बाहर हो गए हैं।

मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर
वहीं, दूसरी ओर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) एशिया में सबसे अमीर और दुनिया के 12वें सबसे अमीर कारोबारी बन बने हुए हैं। गुरुवार को रिलायंस के शेयरों में मामूली गिरावट आने के बाद 695 मिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली और कुल नेटवर्थ 80.3 अरब डॉलर रह गई। इस साल उनकी कुल दौलत में से 6.78 अरब डॉलर की गिरावट देखने को मिल चुकी है।

पढ़ें :- Adani Group के बाद एक और धमाके की तैयारी, हिंडनबर्ग ने ट्वीट कहा कि 'नई रिपोर्ट जल्द ही - एक और बड़ी' अब किसकी बारी...?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...