बॉलीवुड का सबसे बड़ा खानदान कहा जाने वाला कपूर खानदान की नई बहू आलिया भट्ट और रणबीर ने बीते कल शादी कर ली। आपको बता दे, बीते 10 सालों से महेश भट्ट की लाड़ली बेटी आलिया ने एक्टिंग इंडस्ट्री में एक अलग की जगह बनाई। अपनी पिछली फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी की कमाई के रिकॉर्ड ने तो हर किसी को इनकी एक्टिंग का कायल बना दिया।
मुंबई: बॉलीवुड का सबसे बड़ा खानदान कहा जाने वाला कपूर खानदान की नई बहू आलिया भट्ट और रणबीर ने बीते कल शादी कर ली। आपको बता दे, बीते 10 सालों से महेश भट्ट की लाड़ली बेटी आलिया ने एक्टिंग इंडस्ट्री में एक अलग की जगह बनाई। अपनी पिछली फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी की कमाई के रिकॉर्ड ने तो हर किसी को इनकी एक्टिंग का कायल बना दिया।
वहीं अब आलिया भट्ट परइंडस्ट्री का करोड़ों का दाव लगा है। दरअसल, फिल्म ब्रह्मास्त्र 300 करोड़ के बड़े बजट में तैयार हो रही फेंटेसी फिल्म है। कपूर खानदान की बहु बनने के लिए पहली शर्त है इंडस्ट्री और फिल्मों से दूरी बनाना, लेकिन आलिया के लिए ये करना मुमकिन नजर नहीं आ रहा है।
कपूर खानदान के रणबीर कपूर 17 अप्रैल को लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। आलिया पिछले 10 सालों से इंडस्ट्री का अहम हिस्सा हैं जिनपर इंडस्ट्री का करोड़ों का दाव लगा है। कपूर खानदान की बहु बनने के लिए पहली शर्त है इंडस्ट्री और फिल्मों से दूरी बनाना, लेकिन आलिया के लिए ये करना मुमकिन नजर नहीं आ रहा है।
राज कपूर एक जमाने की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस से शादी करना चाहते थे। लेकिन उन्होंने पहली शर्त रखी कि नरगिस को फिल्में छोड़नी पड़ेंगी। नरगिस पर परिवार की जिम्मेदारी थी और वो फिल्मों में काम करके घर चलाना चाहती थीं। जब नरगिस ने शादी से इनकार किया तो दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
राज कपूर खानदान की लड़कियों के फिल्मों में जाने के सख्त खिलाफ थे। यही कारण था कि खानदान से नाम जुड़ने के बाद कई एक्ट्रेस ने अचानक ही फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। यही शर्त कपूर खानदान की बेटियों के लिए भी थी, लेकिन जब बबीता अपने पति रणधीर कपूर से अलग रहने लगीं तो उनकी बेटी करिश्मा ने फिल्मों में जगह बना ली। घर के बड़े नाराज जरूर हुए लेकिन इसके बाद से ही कपूर खानदान की लड़कियों के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुल गए।