1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल्दी बनवा लें अपना घर : आधी हुई सरिया की कीमत, सीमेंट-बालू भी हुआ सस्ता

जल्दी बनवा लें अपना घर : आधी हुई सरिया की कीमत, सीमेंट-बालू भी हुआ सस्ता

अगर आप अपना घर बनाने के लिए सही समय का इंतजार अब समाप्त हो गया है। महंगाई (Inflation) और कर्ज के बढ़ते ब्याज (Interest Rate Hike) की दोहरी मार झेल रहे लोगों के लिए एक मोर्चे पर राहत भरी खबर है। बता दें कि घर बनाने में इस्तेमाल होने वाली जिन प्रमुख सामग्रियों (Building Materials) के भाव चंद महीने पहले जो आसमान पर थे, वे हालिया समय में काफी कम हुए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आप अपना घर बनाने के लिए सही समय का इंतजार अब समाप्त हो गया है। महंगाई (Inflation) और कर्ज के बढ़ते ब्याज (Interest Rate Hike) की दोहरी मार झेल रहे लोगों के लिए एक मोर्चे पर राहत भरी खबर है। बता दें कि घर बनाने में इस्तेमाल होने वाली जिन प्रमुख सामग्रियों (Building Materials) के भाव चंद महीने पहले जो आसमान पर थे, वे हालिया समय में काफी कम हुए हैं। सिर्फ सरिये (Iron Rod) की ही बात करें तो पिछले दो-तीन महीने में इसका भाव आधा रह गया है। इस हफ्ते भी सरिया के भाव में 1,100 रुपये प्रति टन तक की गिरावट आई है। इसके अलावा सीमेंट (Cement) से लेकर ईंट (Bricks) और बालू (Sand) तक की कीमतें गिरी हुई हैं।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

आजकल सबसे ज्यादा यूज होता है सरिया

अब घर बनाने में जिस डिजाइन का इस्तेमाल होता है, उसके कारण सरिया, सीमेंट, बालू और गिट्टी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां हैं। घरों के कंस्ट्रक्शन में फ्रेम स्ट्रक्चर (Frame Structure) का इस्तेमाल होता है। पुराने जमाने में लोड-बेअरिंग स्ट्रक्चर (Load-Bearing Structure) मॉडल पर घर बनते थे। पुराने स्ट्रक्चर में पिलर, बीम आदि नहीं होते थे। इसके अलावा छत भी ढलाई वाले नहीं होते थे। अभी पिलर से लेकर बीम तक में और नींव से लेकर छत की ढलाई तक में सरिया सबसे जरूरी चीज है। यही घर को मजबूती प्रदान करता है।

इन कारणों से गिरे बिल्डिंग मटीरियल्स के दाम बीते दिनों कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं, जिनके कारण भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें कम हुई हैं। सबसे पहले तो सरकार ने घरेलू बाजार में कीमतें नियंत्रित रखने के लिए स्टील पर एक्सपोर्ट ड्यूटी (Export Duty) बढ़ा दी। इसके कारण घरेलू बाजार में स्टील के उत्पादों (Steel Products) के दाम तेजी से गिरे। सरिया की कीमतों में आई कमी की मुख्य वजह यही है।

सरकार ने आसमान छूती महंगाई (Inflation) को कम करने के लिए डीजल और पेट्रोल पर टैक्स (Diesel Petrol Duty Cut) भी घटाया है। इससे ढुलाई का कॉस्ट कम हुआ है, जो लगभग सारी चीजों के दाम कम करने में मददगार साबित हो रहा है। इनके अलावा भी कुछ फैक्टर अनुकूल हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही निर्माण कार्यों में कमी आने लगती है, जिससे बिल्डिंग मटीरियल्स की डिमांड खुद ही कम होने लगती है. रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) के बुरे हालात भी इस समय सहयोग कर रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

इन कारणों से ईंट, सीमेंट, सरिया यानी छड़, रेत जैसी चीजों की डिमांड निचले स्तर पर है। इतना गिर चुका है सरिये का भाव सरिये की बात करें तो इसका भाव महज दो महीने पहले यानी मार्च 2022 में आसमान छू रहा था। मार्च में कुछ जगहों पर सरिये का भाव 85 हजार रुपये टन तक पहुंच गया था। अभी यह कम होकर कई जगहों पर 44 हजार रुपये टन के पास आ गया है। सिर्फ इसी सप्ताह सरिये के भाव में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ लोकल ही नहीं बल्कि ब्रांडेड सरिये का भाव भी पिछले कुछ महीनों में काफी कम हुआ है। अभी ब्रांडेड सरिये का भाव कम होकर 80-85 हजार रुपये प्रति टन पर आ गया है। मार्च 2022 में ब्रांडेड सरिये का रेट 01 लाख रुपये प्रति टन के पास पहुंच गया था।

इस चार्ट में देखिए सरिये का औसत भाव कैसे कम हुआ है।

सरिया की औसत खुदरा कीमत (रुपये प्रति टन):

 

नवंबर 2021 : 70,000

पढ़ें :- NAUTANWA:सार्वजनिक शौचालय में शौच करने गए व्यक्ति की मौत

दिसंबर 2021 : 75,000

जनवरी 2022 : 78,000

फरवरी 2022 : 82,000

मार्च 2022 : 83,000

अप्रैल 2022 : 78,000 मई

2022 (शुरुआत) : 71,000

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

मई 2022 (अंत): 62-63,000

जून 2022 (शुरुआत): 48-50,000

जून 2022 (09 जून): 47-48,000

अब इस चार्ट में देखिए कि भारत के प्रमुख शहरों में अभी सरिये का क्या रेट चल रहा है। आयरनमार्ट (ayronmart) वेबसाइट सरिये की कीमतों की घट-बढ़ पर नजर रखती है और साप्ताहिक आधार पर कीमतों को अपडेट करती है। इससे यह बात भी पता चलेगी कि सिर्फ इस सप्ताह अलग-अलग शहरों में सरिये के भाव कितने कम हुए हैं।

सभी कीमतें रुपये प्रति टन में हैं।

शहर (राज्य)                                   04 जून               09 जून

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल):                    45,300              44,200

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

कोलकाता (पश्चिम बंगाल):                45,800              44,700

रायगढ़ (छत्तीसगढ़):                       48,700                48,500

राउरकेला (ओडिशा):                       50,000                49,500

नागपुर (महाराष्ट्र):                            51,000                    50,500

हैदराबाद (तेलंगाना):                          52,000                  52,000

जयपुर (राजस्थान):                             52,200                  52,700

भावनगर (गुजरात):                              52,700                    52,400

मुजफ्फरनगर (UP):                            52,900                    52,100

गाजियाबाद (UP):                                53,000                   53,400

इंदौर (मध्य प्रदेश):                                53,500                    53,700

गोवा: 53,800 53,800

जालना (महाराष्ट्र):                                    54,000                      53,800

मंडी गोविंदगढ़ (पंजाब):                           54,300                        53,800

चेन्नई (तमिलनाडु):                                   55,000                           54,000

दिल्ली:                                                     55,000                              54,700

मुंबई (महाराष्ट्र):                                       55,200                                54,100

कानपुर (उत्तर प्रदेश):                                57,000                              56,100

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...