1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ghaziabad News: मकान में जोरदार धमाके से 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Ghaziabad News: मकान में जोरदार धमाके से 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

गाजियाबाद के लोनी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हादसा विस्फोट के कारण हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला ​मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, विस्टोट कैसे हुआ ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हादसा विस्फोट के कारण हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला ​मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, विस्टोट कैसे हुआ ये स्पष्ट नहीं हो सका है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

कुछ लोग इसे सिलेंडर में हुआ धमाका बता रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। आशियाना सिटी में मुनीर नाम के शख्स का मकान है। बताया जा रहा है कि आज सुबह 9:35 पर मकान में एक के बाद एक दो बड़े धमाके हुए। धमाके में मकान बड़ा हिस्सा उड़ गया।

मलबे में दबने से 24 साल की एक महिला, 15 साल और 10 महीने के दो बच्चों की मौत हो गई। मुनीर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...