नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा के बाद इसमें एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल उन्होने पद्मश्री लेने से इंकार कर दिया है। उन्होने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक फायदा लेने के लिए ये पुरूस्कार दे रही है। जिसके चलते ये पुरुस्कार लेने से इंकार कर दिया है। बता दें कि उनको साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए ये पुरस्कार दिया जा रहा था।
बता दे कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति ने इन पुरस्कारों की घोषणा की थी। इस बार कुल 112 पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं। जिसमें 94 लोगों को पद्मश्री, 14 हस्तियों को पद्म भूषण और 4 लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि ये पुरस्कार कला, सामाजिक सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया जाता था।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं। जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की जोर—शोर से तैयारियां चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका हैं। केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी भी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर दांव आजमाने के मूड में है। हालांकि सर्वे में इस बार त्रिशंकु संसद की बात कही जा रही है।