1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पांच ​साल आम आदमी पार्टी को दिजिए, हम दिखायेंगे विकास क्या होता है, हिमाचल में बोले केजरीवाल

पांच ​साल आम आदमी पार्टी को दिजिए, हम दिखायेंगे विकास क्या होता है, हिमाचल में बोले केजरीवाल

पंजाब (Punjab) में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब हिमाचल (Himachal) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने हिमाचल (Himachal) में अपनी एंट्री के इरादे जाहिर कर दिए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मंडी। पंजाब (Punjab) में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) अब हिमाचल (Himachal) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने हिमाचल (Himachal) में अपनी एंट्री के इरादे जाहिर कर दिए हैं। बुधवार को सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने मंडी में रोड शो किया।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

इस दौरान उन्होंने वहां की जनता से एक मौका देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपे 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा को दिए एक बार आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)को मौका देकर देखिए। हम पांच सालों में दिखा देंगे कि आखिर विकास क्या होता है? केजरीवाल ने कहा कि, हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है। लेकिन हम यह जानते हैं कि कैसे स्कूल खोले जाते हैं और भ्रष्टाचार समाप्त किया जाता है।

उन्होंने कहा कि, हमने दिल्ली में विकास किया है और अब पंजाब में भी विकास शुरू हो गया है। साथ ही ​भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने सिर्फ हिमाचल को लूटने का काम किया किया है। हमें सिर्फ 5 साल दे दो। यदि आप संतुष्ट न हों तो फिर हमें हटा सकते हैं। भाजपा और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताते अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप आम आदमी की पार्टी है, जिसका एकमात्र मकसद विकास करना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...