1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गोवा: निकाय चुनावों में भाजपा की लहर, पणजी की 30 में से 25 सीटों पर भाजपा आगे

गोवा: निकाय चुनावों में भाजपा की लहर, पणजी की 30 में से 25 सीटों पर भाजपा आगे

भारतीय जनता पार्टी गोवा के निकाय चुनावों में जोरदार सफलता हासिल करते हुए दिख रही है। गोवा की छह नगर पालिकाओं, पणजी सिटी कॉर्पोरेशन के 30 वॉर्डों, 22 पंचायत वार्डों और एक जिला पंचायत सीट के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी गोवा के निकाय चुनावों में जोरदार सफलता हासिल करते हुए दिख रही है। गोवा की छह नगर पालिकाओं, पणजी सिटी कॉर्पोरेशन के 30 वॉर्डों, 22 पंचायत वार्डों और एक जिला पंचायत सीट के लिए शनिवार को चुनाव हुआ था।

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

मतगणना शुरू होने के बाद रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझानों में पार्टी राजधानी के पणजी के निगम ​चुनावों में 30 में से 25 सीटों पर बढ़त हासिल की है। यहां बीजेपी ने अतनासियो मोनसेरेट की ओर से तैयार किए गए पैनल को सपोर्ट किया था। इस पैनल में बीजेपी के कुछ पुराने लोग शामिल हैं।

इसके साथ ही अटानासियो मोनसेरेट के साथ पार्टी का दामन थामने वाले कुछ नेता भी हैं। बता दें कि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के कारण निकाय चुनाव काफी दिनों से लंबित था। इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और वहां से 30 अप्रैल तक चुनाव करवाने का आदेश मिला।

इसके बाद शनिवार को एक नगर निगम, 6 नगर पालिका और 17 ग्राम पंचायतों के लिए वोटिंग हुई। जिसमें रिकॉर्ड 82.59 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद 22 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है।

 

पढ़ें :- केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोला UN, 'ह​म उम्मीद करते हैं कि हर किसी के अधिकारों की जाएगी रक्षा'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...