1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुझे भगवान ने कंस की औलादों का नाश करने के लिए भेजा है, गुजरात में बोले सीएम केजरीवाल

मुझे भगवान ने कंस की औलादों का नाश करने के लिए भेजा है, गुजरात में बोले सीएम केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे हैं। यहां पर वो वडोदरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा का बिना नाम लिए उन पर जमकर निशाना साधा। वडोदरा में तिरंगा यात्रा में शिरकत करते हुए केजरीवाल ने कहा उनके खिलाफ लगाए गए पोस्टरों में भगवान का अपमान किया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात पहुंचे हैं। यहां पर वो वडोदरा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा का बिना नाम लिए उन पर जमकर निशाना साधा। वडोदरा में तिरंगा यात्रा में शिरकत करते हुए केजरीवाल ने कहा उनके खिलाफ लगाए गए पोस्टरों में भगवान का अपमान किया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

साथ ही कहा कि, मुझसे नफ़रत करते तो ठीक था लेकिन इन्होंने होर्डिंग में भगवान के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया हैं। ये कंस की औलादें है। मेरा जन्म कृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ था। मुझे भगवान ने कंस की औलादों (भ्रष्टाचारी और गुंडों) का नाश करने के लिए भेजा है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, मैं BJP वालों से कहना चाहता हूं कि तुम केजरीवाल से नफ़रत कर लो लेकिन अगर भगवान के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल करोगे तो गुजरात की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

अब ये लोग भगवान को भी बदनाम करने लगे हैं। ये सारी असुरी शक्तियां एक हो गईं हैं। मैं एक बेहद धार्मिक आदमी हूं। मेरा जन्म श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था। भगवान श्री कृष्ण ने मुझे एक काम देकर भेजा है – इन कंस की औलादों का सफ़ाया करना, जनता को इनसे मुक्ति दिलाना।

 

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...