उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अमन गिरि को जीत मिली है। अमन गिरि करीब 32 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अभी इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
Gola Gokarnath by-election: उत्तर प्रदेश की लखीमपुर खीरी सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को अमन गिरि को जीत मिली है। अमन गिरि करीब 32 हजार वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विनय तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, अभी इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
बता दें कि, गोलागोकर्णनाथ सीट से पांच बार के विधायक रहे अरविंद गिरि के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। उपचुनाव में भाजपा ने यहां से अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को प्रत्याशी बनाया। इस सीट पर उपचुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने चुनाव प्रचार किया।
अमन गिरि के बारे में जानएि?
पिता अरविंद गिरि के निधन के बाद अब बेटे अमन गिरि उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेंगे। अमन का जन्म एक जून 1996 में हुआ था। उन्होंने बीबीए व एलएलबी आनर्स तक की पढ़ाई की है। उनकी अभी तक शादी नहीं हुई है। उन्होंने 2022 के चुनाव में पिता अरविंद गिरि का चुनावी प्रबंधन संभाला था। उनके पिता अरविन्द गिरि वर्ष 1996, 2002, 2007 में हैदराबाद खीरी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। जबकि 2017 और 2022 में गोला गोकर्ण नाथ सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे।