1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में दो दिन बाद रिकॉर्ड गिरावट, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में दो दिन बाद रिकॉर्ड गिरावट, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट्स

सोना खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को फिर अच्छी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में दो दिन की बढ़ोत्तरी के बाद फिर से गिरावट आई है। अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सोना खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को फिर अच्छी खबर है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में दो दिन की बढ़ोत्तरी के बाद फिर से गिरावट आई है। अगर आप भी शादी के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा चांदी भी सस्ती हो गई है। MCX पर सोना वायदा 0.5 फीसदी गिरकर 46,704 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 0.24 फीसदी गिरकर 68,470 प्रति किलो पर आ गया।

पढ़ें :- लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर जरुर कार्रवाई होगी, ये मेरी गारंटी है : राहुल गांधी

अगस्त, 2020 में सोने के दाम 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई स्तर पर पहुंच गए थे। अगर देखा जाए तो सोने की कीमत रिकॉर्ड लेवल से अब तक 10000 रुपये गिर चुकी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में 61 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई थी।

सोने की नई कीमतें

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्‍ड के भाव 0.5 फीसदी गिरकर 46,704 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जो अब भी 8 महीनों का निचला स्तर है। दिल्ली सर्राफा बाजार में कल सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी। गुरुवार को गोल्‍ड का भाव 0.4 फीसदी बढ़कर 47,265 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था।

चांदी की नई कीमतें

पढ़ें :- Rule Change From 1st April : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये पांच नियम, जिसका आपकी जेब पर होगा सीधा असर

चांदी की कीमतों में भी आज कमी आई है। चांदी का भाव 0.24 फीसदी गिरकर 68,470 प्रति किलो पर आ गया। गुरुवार को चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई थी। सर्राफा बाजार में चांदी वायदा 1.1 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ 68,534 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता

बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं।

इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी का शव बांदा से गाजीपुर रवाना, शनिवार को होगा सुपुर्द-ए-खाक
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...