नई दिल्ली। हर साल 22 अप्रैल को दुनियाभर में विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस की 50वीं एनिवर्सरी है। वहीं इस मौके पर इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने एक खास डूडल बनाया है। खास बात यह है कि गूगल ने इस डूडल को पृथ्वी के सबसे छोटे जीवों में से एक ‘मधुमक्खियों’ को समर्पित किया है।
डूडल में आप देख सकते हैं कि इसे पृथ्वी और पेड़ों से बनाया गया है। यहां एक मधुमक्खी दिखाई गई है और एक प्ले का बटन मौजूद है। इस बटन को आप जैसे ही क्लिक करते हैं तो आपको एक विडियो इंट्रो दिखाई पड़ता है। इसमें मधुमक्खियों के महत्व के बारे में बताया गया है, जैसे- मधुमक्खियां परागण की विधि द्वारा दुनियाभर की फसलों का उत्पादन 30 फीसदी बढ़ा देती हैं। इसके बाद एक गेम शुरू हो जाता है।
इस गेम में यूजर को मधुमक्खी फूलों पर बैठानी है। गेम के दौरान मधुमक्खियों और पृथ्वी से जुड़ी कई नई जानकारी भी मिलती रहती है।