नई दिल्ली। विश्व की जानी मानी इंटरनेट कंपनी गूगल ने गूगल सर्च के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे लोग अब यह भी चेक कर पाएंगे कि उनका उच्चारण सही या नहीं। अभी तक आप किसी शब्द का सही उच्चारण सुन सकते थे, लेकिन इस फीचर के आने के बाद अब आप सही बोल भी पाएंगे।
दरअसल, गूगल ने इसके लिए मशीन लर्निंग तकनीक का प्रयोग किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जनिए यह देखा जाता है कि किस शब्द का उच्चारण किस तरह से किया जाना है। गूगल का स्पीच रिकॉग्निशन टूल बोले गए शब्द को एनालाइज करता है और एक्सपर्टिस के उच्चारण के साथ मिलान करता है।
वहीं, एक विकल्प और मिलेगा जिसमें यदि किसी शब्द के उच्चारण में आपको समस्या आ रही है तो उस शब्द को टाइप करने के बाद स्पीक नाउ के ऑप्शन पर क्लिक कर आप वह शब्द बोल सकते हैं। आपके बोलने के बाद आपको गूगल बताएगा कि आपने सही बोला है या नहीं या फिर आप क्या गलती कर रहे हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है।
साथ ही गूगल का कहना है कि यह एक्सपेरिमेंटल फीचर है जो अभी केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध होगा। हालांकि आने वाले समय में इसकी सफलता के आधार पर इसकी भाषाओं का दायरा और बढ़ाया जा सकता है।