1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. गोरखपुर – व्यापार मंडल की कमेटी का हुआ गठन ,नवनीत तिवारी बने अध्यक्ष

गोरखपुर – व्यापार मंडल की कमेटी का हुआ गठन ,नवनीत तिवारी बने अध्यक्ष

By ravijaiswal 
Updated Date

गोरखपुर जनपद के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में व्यापार मंडल का गठन हुआ। अध्यक्षता पार्षद मोहन सिंह ने किया। उन्होंने नई कमेटी का गठन भी किया।
बैठक के साथ-साथ उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए नवनीत तिवारी को अध्यक्ष, संजीव गुप्ता को उपाध्यक्ष, करूनेद प्रताप सिंह को महामंत्री, अस्वनी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष नवनीत तिवारी ने कहा कि आप सभी को व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन संगठित और सक्रिय होना चाहिए। सुभाष नगर के नव कमेटी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सभी लोग उपस्थित रहे। इस दौरान मो० फारूक, संजय पाठक, मोहित, कुनाल वर्मा, नरेन्द्र तिवारी, अनुज मणि त्रिपाठी, सूरज शर्मा, गुडडू जायसवाल समेत तमाम लोग मौजूद थे।

पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने पहले चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, 18 नेताओं को दी जगह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...