1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. गोवर्धन पूजा 2021: गोवर्धन भगवान की पूजा होती है इस दिन , पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को लगाया जाता है भोग

गोवर्धन पूजा 2021: गोवर्धन भगवान की पूजा होती है इस दिन , पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को लगाया जाता है भोग

दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है। कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

गोवर्धन पूजा 2021: दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। इस बार गोवर्धन पूजा 5 नवंबर 2021, शुक्रवार को है। कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष के पहले दिन यानि प्रतिपदा के दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।

पढ़ें :- Pitru Paksha 2023 : पितृ पक्ष में ये 4 जीव देते हैं भविष्य के संकेत, होती है वंश और धन की वृद्धि

इस पर्व पर गोवर्धन और गाय माता की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है। इस पर्व में बर से गोवर्धन पर्वत का चित्र बनाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है। कई जगहों पर इस पर्व को अन्नकूट के नाम से भी मनाया जाता है। ब्रज के देवता गिरिराज भगवान यानी पर्वत को खुश करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाना चाहिए। इसके बाद इन्हीं गोवर्धन भगवान की पूजा भी की जानी चाहिए। इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ (Annakoot or Annakut) कहा जाता है।

गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त

5 नवंबर सुबह 5 बज कर 28 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक
दूसरा मुहूर्त शाम को 5 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक

गोवर्धन पूजा मंत्र

पढ़ें :- Mahalaxmi Vrat 2023 : धन और सौभाग्य की कामना के लिए अचूक है ये व्रत, विधि पूर्वक करने से होती है मनोकामना पूर्ण

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...