1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. GQ Award Ceremony: हाथ थामे अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे Deepika- Ranveer, रोमांटिक कपल ने लूटी महफ़िल

GQ Award Ceremony: हाथ थामे अवॉर्ड सेरेमनी में पहुंचे Deepika- Ranveer, रोमांटिक कपल ने लूटी महफ़िल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन कपल माना जाता है। दोनों को इंडस्ट्री का पॉवरफुल कपल कहा जाता है और दोनों अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

GQ Award Ceremony: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन कपल माना जाता है। दोनों को इंडस्ट्री का पॉवरफुल कपल (Powerful Couple) कहा जाता है और दोनों अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं।

पढ़ें :- अपने लुक से फैंस के दिलो पर कहर ढा रही हैं शमा सिंकदर

आपको बता दें, हाल ही यह कपल जीक्यू अवॉर्ड सेरेमनी (GQ Award Ceremony) में पहुंचा और इस दौरान दोनों का अंदाज सभी को पसंद आया। आप देख सकते हैं रेड कार्पेट पर दीपिका शांत दिखीं और रणवीर हमेशा की तरह एनर्जी में नजर आए।

इसी के साथ ही वे आंखों ही आंखों में डाले भी दिखाई दिए। आपको बता दें कि अवॉर्ड सेरेमनी (Award Ceremony) के लिए रणवीर ने ब्लैक फंकी सूट कैरी किया था। वहीं अवॉर्ड सेरेमनी (Award Ceremony)  में दोनों हाथ पकड़कर पहुंचे। रणवीर दीपिका का हाथ थामकर लेकर आए,​ जिस पर हमेशा की तरह दीपिका मुस्कुरा दीं।

वहीं इसके बाद रणवीर ने कुछ दीपिका की आंखों में देखा और फिर पैपराजी को पोज दिया। इस दौरान रणवीर सिंह का स्टाइलिश अंदाज सभी को भाया हालाँकि दीपिका का अंदाज जुदा नजर आया। दरअसल, दीपिका ने अवॉर्ड सेरेमनी (award ceremony) के लिए रेड सूट कैरी किया।

इस आउटफिट को उन्होंने लिटिल ट्विस्ट के साथ कैरी​ किया, जिसमें उनका कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा था। ओवरसाइज्ड ब्लेजर के साथ उन्होंने सभी को अपनी तरफ अट्रैक्ट किया।

आप देख सकते हैं रणवीर ने ग्रीन टी शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर कैरी किया था। इसी के साथ उन्होंने जो ट्राउजर पहना था उस रेड व्हाइट ड्रेगन बना हुआ था। आप देख सकते हैं अपने लुक को उन्होंने सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड नेक चोकर के साथ स्टाइलिश बनाया था। फिलहाल दोनों का लुक चर्चाओं में है।

 

पढ़ें :- सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को लेकर आया नया अपडेट, इस महिने से शुरु होगी शूटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...