नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने दूसरी बार शादी कर ली है। स्मिथ ने दो नवंबर को अपनी प्रेमिका रोमी लानफ्रांची (Romy Lanfranchi) के साथ शादी रचाई। 38 वर्षीय स्मिथ ने सोमवार को अपने शादी की फोटो ट्वीट की। उन्होंने लिखा, “दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था।”
38 वर्षीय ग्रीम स्मिथ ने सोमवार को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा, ‘दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था.’ ट्विटर पर उनके पोस्ट को करीब नौ हजार लाइक्स मिले हैं। उनके पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया है। स्मिथ ने 2014 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वे कॉमेंट्री करते हैं।
2 November was an incredible day!!❤️
#wedding #love #beloftebos #family #friends #blendedfamily #Celebrations 😍💍 pic.twitter.com/8Ft5R9xM1r— Graeme Smith (@GraemeSmith49) November 4, 2019
इससे पहले, स्मिथ ने अगस्त 2011 में केपटाउन में आयरलैंड की गायिका मॉर्गन डीन (Morgan Deane) से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फरवरी 2015 में दोनों ने घोषणा की कि वे तलाक ले रहे हैं। दिसंबर 2016 में स्मिथ की मौजूदा पत्नी रोमी ने उनके तीसरे बेटे को जन्म दिया।
https://www.instagram.com/p/B4cHzPBJ90e/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
रोमी लानफ्रांची ने भी अपने इंस्टाग्राम से इस शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
दक्षिण अफ्रीका के लिए स्मिथ ने 117 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 48.25 की औसत से 9,265 रन बनाए। स्मिथ सबसे सफल अफ्रीकी कप्तान हैं। वे दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।