1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Greater Noida : दरिंदे छोटे भाई ने बहन के सीने में गोली मार दी, मौके पर हुई मौत

Greater Noida : दरिंदे छोटे भाई ने बहन के सीने में गोली मार दी, मौके पर हुई मौत

Greater Noida : भाई-​बहन का रिश्ता बड़ी आत्मीयता का संबंध माना जाता है। इसको तार-तार करते हुए ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख में एक भाई ने अपने बहन की गोलीमार कर हत्या कर दी है। हालांकि  इसके बाद ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि जिसने बहन की गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन ने अपने भाई को शराब पीने से रोका था। जिससे ये दरिंदा भाई इतना गुस्सा हो गया कि बहन के सीने में गोली मार दी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- वर्ष 2070 तक भारत नेट-ज़ीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में हासिल कर सकता है सफलता : डॉ. बी एन जगताप

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि हरदोई के सादाबाद की रहने वाली रुचि ग्रेटर नोएडा के जलालपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। इस मकान में महिला का भाई सूरज रस्तोगी ऊर्फ संजू भी रहता है और वो खूब शराब पीता है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज रोज शराब पीकर हंगामा करता था। शुक्रवार की रात भी वो घर पर शराब पी रहा था। इस दौरान बहन ने अपने भाई को शराब पीने से मना किया जिससे वह आग बबूला हो गया है। उसने अपनी बहन के सीने में गोली मार दी। जिसके बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई है।

हत्या के मामले में पुलिस ने 22 साल के सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की उम्र करीब 32 साल थी और वो अपने पति के साथ ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र केनगांव जलालपुर में रहती थी। आरोपी सूरज अपनी तीन बहनों और दो भाइयों के साथ कई सालों से यहां रह रहा था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा हापुड़ के पिलखुआ इलाके से 5 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी ने बताया कि उसकी बहन शराब के लिए बार-बार मना करती थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद होता था।

पढ़ें :- Two Groups Clashed in Tihar Jail : संजय सिंह बोले- वहां हो चुकी हैं कई हत्याएं, अरविंद केजरीवाल के जीवन से खिलवाड़ कर रही है बीजेपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...