1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Green Color For Holi : कई तरह की पत्तियों से बनाएं हरा रंग , स्किन को नहीं होगा नुकसान

Green Color For Holi : कई तरह की पत्तियों से बनाएं हरा रंग , स्किन को नहीं होगा नुकसान

होली में अगर आप रासायनिक रंगों के प्रयोग करते है तो सावधान हो  जाइए । होली को सेलिब्रेट करने के लिए होममेड कलर आप घर पर ही बना सकते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Green Color For Holi : होली में अगर आप रासायनिक रंगों के प्रयोग करते है तो सावधान हो  जाइए । होली को सेलिब्रेट करने के लिए होममेड कलर आप घर पर ही बना सकते है। घर पर हरा रंग बनाने के लिए आप कई तरह की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन को नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं होली के लिए पत्तियों से हरा रंग बनाने की आसान से विधि।

पढ़ें :- नवरात्रि में इस तरह से बनाईये कट्टु का डोस, जाने पूरी रेस्पी

पालक से हरा रंग बनाना बहुत इजी है। हरा रंग बनाने के लिए  पालक के पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालकर करीब 5 से 6 मिनट के लिए ब्वायल करें। इ इसे मिक्सर ग्राइंडर में पीसने के बाद  पानी का घोल तैयार करें।  तो 1 लीटर पानी में 1 से 3 चम्मच की मात्रा इस पेस्ट को मिक्स कर लें और बेफिक्र होकर होली खेलें।

अगर आप सूखा रंग बनाना चाहते हैं तो पालक को अच्छी तरह से सूखा लें। इसके बाद इसे पीसकर इसमें थोड़ा सा आटा मिक्स कर लें। इससे सूखा रंग तैयार हो जाएगा। अग आप इसे गुलाल की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम के पत्तों से भी आप हरा रंग बना सकते हैं। इसके लिए नीम की पत्तियों को लें। अब इसे अच्छी तरह से पीसकर इसे पानी में मिक्स करें। अब इससे होली खेलें। यह आपकी स्किन को नुकसान नहीं, बल्कि कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटी एलर्जिक गुण होते हैं, जो स्किन को कील, मुंहासों की समस्या में राहत दिला सकता है।

वहीं, अगर आप गुलाल बनाना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों को सुखाकर इसमें आटा मिक्स कर लें। इसके बाद इससे आप होली का त्यौहार बेफिक्र होकर सेलिब्रेट करें। इसी तरह आप धनिया की पत्तियों से भी होली का रंग तैयार कर सकते हैं।

पढ़ें :- घर पर इस तरह से बनाई है मैंगो शेक, बच्चों को आएगा काफी पसंद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...