वीडियो में दूल्हे को डांस करता देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। दरअसल, दूल्हा अपनी बारात में सबकुछ भूलाकर दिल खोलकर डांस कर रहा है। दूल्हे के डांस को देखकर लग रहा है कि वास्तव में यह उसके लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन है।
Groom Dance Video: वीडियो में दूल्हे को डांस करता देख सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। दरअसल, दूल्हा अपनी बारात में सबकुछ भूलाकर दिल खोलकर डांस कर रहा है। दूल्हे के डांस को देखकर लग रहा है कि वास्तव में यह उसके लिए सबसे बड़ी खुशी का दिन है।
उसके डांस के आगे बॉलीवुड में सबसे अच्छे डांसर्स की पहचनान बनाने वाले ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और गोविंदा भी लोगों को फेल लग रहे हैं। दूल्हे ने बारात में गजब का डांस किया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
इस वीडियो को ट्विटर पर ‘@HasnaZarooriHai’ नाम के अकाउंट से कुछ दिनों पहले शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो 63 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी, मरून रंग की धोती और मैचिंग पगड़ी पहन हुआ है।
आज कल के दूल्हा तो नचनिया सब को फेल कर दे रहा हैं नाचने में 😍🔥😂 pic.twitter.com/WcJTNZ9VTp
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) May 21, 2023
पढ़ें :- VIDEO : महुआ मोइत्रा, बोलीं-आप हमें घसीट कर नहीं छिपा सकते सच्चाई, भारत 2024 में आपको फेंक देगा बाहर
दूल्हे के ड्रेस में शख्स जमकर डांस कर रहा है। दूल्हे के साथ बाराती भी डांस करते हुए दिख रहे हैं। दूल्हे और बाराती सभी डीजे पर ढोल की थाप पर डांस कर रहे हैं। अब दूल्हे के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके साथ ही लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहा है। दूल्हे को पूरे जोश में डांस करता देख लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दिल खोलकर डांस कर रहे दूल्हे की तारीफ की है, तो वहीं कुछ लोगों ने इस पब्लिसिटी बताया है।