
पटना। बिहार के पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात की रात दुल्हन थाने जा पहुंची और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पटना के त्रिपोलिया निवासी वैभव पर दुल्हन ने एफआइआर दर्ज कराई है। पत्नी ने उस पर दहेज की मांग, यौन शोषण तथा हत्या की कोशिश के आरोप लगाए हैं। दूल्हे को शादी के बाद अपनी दुल्हन का इंतजार था कि उसे पुलिस के साथ देख वह अवाक रह गया। पुलिस ने उसे शादी के जोड़े में ही गिरफ्तार कर लिया।
{ यह भी पढ़ें:- अनोखी परंपरा : मां के सामने बेटी मानती हैं सुहागरात }
पुलिस के मुताबिक, शिकायत में दुल्हन ने आरोप लगाया है कि दोनों की मुलाकात 5 साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गयी और दोनों एक दूसरे के करीब आए। 2 साल पहले दोनों की सगाई हुई था। फिर शादी का दिन तय किया गया और शादी भी रीति-रिवाज के अनुसार हो गई।
पीड़िता का आरोप है कि शादी की पहली रात दूल्हे ने पुरानी वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कहा कि मुझे दहेज में पैसे चाहिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो तुम्हें जान से मार देंगे। दूल्हे के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने के बाद दुल्हन सीधे थाने पहुंची और एफ़आईआर दर्ज करवाया।