1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. GST Collection November: नवंबर महीने में जीएसटी संग्रह ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देखिए आंकड़े

GST Collection November: नवंबर महीने में जीएसटी संग्रह ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देखिए आंकड़े

GST Collection November: कोरोना संकट में सुधार आने के बाद जीएसटी संग्रह में भी तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। अक्टूबर महीने से ज्याद नवंबर में जीएसटी संग्रह (GST collection) हुआ है। नवंबर में 1,31,526 करोड़ रुपये का जीएसटी संग्रह (GST collection) हुआ है। ये GST  लागू होने के बाद दूसरा सबसे अधिक संग्रह है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

ये जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के जरिए मिली है। बता दें कि, बीते अक्टूबर महीने में जीएसटीए संग्रह (GST collection) कुल 1,30,127 करोड़ रुपये था। वहीं, नवंबर में त्योहारी सीजन होने के कारण मांग में तेजी आई,​ जिसका असर जीएसटी संग्रह (GST collection) पर साफतौर से देखने को मिला था।

नवंबर 2021 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 66,815 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 32,165 करोड़ रुपये सहित) और उपकर शामिल है। गौरतलब है कि, नवंबर के महीने में जीएसटी संग्रह 2020 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है और नवंबर 2019 की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...