आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण का मतदान प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 9 जिलों की 59 सीटों पर चल रहा है। इस बीच आम लोगों के साथ खास लोग भी लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। थोड़ी देर पहले पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने परिवार संग मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला।
लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण का मतदान प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत 9 जिलों की 59 सीटों पर चल रहा है। इस बीच आम लोगों के साथ खास लोग भी लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। थोड़ी देर पहले पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने परिवार संग मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला।
वोट डालने के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने पत्रकारों से बात की। मालिनी ने अपने खास अंदाज में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। मालिनी ने कहा कि इस उत्सव की तैयारी सभी को करनी चाहिए। सभी पर्व एक बार आते हैं पर ये ऐसा पर्व है जो 5 साल में आता है। उन्होंने गाया-
‘गुइया चलो छैयां छैयां मैं वोट डालूं… न जाइबे तो पछताइए….’
जागो रे जागो मतदाता
जागो जागो बहनी और भौजी
जागो रे जागो किसान और फौजी’