1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. गुजरात के मुख्यमंत्री Vijay Rupani का इस्तीफा, सीएम पद की रेस में हैं ये चार नाम

गुजरात के मुख्यमंत्री Vijay Rupani का इस्तीफा, सीएम पद की रेस में हैं ये चार नाम

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Gujarat Chief Minister Vijay Rupani) ने शनिवार को अचानक राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat ) से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके पीछे वजह साफ है कि बीजेपी(BJP) राज्य में चुनाव से एक साल पहले चेहरा बदलने जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी (BJP)  ने सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। इसकी काट ढूढते हुए पार्टी चेहरा बदल दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Gujarat Chief Minister Vijay Rupani) ने शनिवार को अचानक राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat ) से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके पीछे वजह साफ है कि बीजेपी(BJP) राज्य में चुनाव से एक साल पहले चेहरा बदलने जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी (BJP)  ने सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। इसकी काट ढूढते हुए पार्टी चेहरा बदल दिया है।

पढ़ें :- Big Accident : अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे हादसे में कार सवार 10 लोगों ने गंवाई जान

रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज

रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। अब तक चार नाम सीएम पद के लिए सामने आए हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया,  पुरषोत्तम रुपाला राज्य के कृषि मंत्री आरसी फालदू और उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल शामिल हैं। इसके अलावा सीआर पाटिल के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, इस संबंध में भाजपा से जुड़े सूत्रों ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

विजय  रूपाणी (Vijay Rupani) ने पहली बार  सात अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा (BJP) ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा (BJP) ने गुजरात (Gujarat ) में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद (Chief Minister of Gujarat) की शपथ ली।

पढ़ें :- गुजरात में लोकसभा चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची ज़ारी ,सुनीता केजरीवाल समेत ये नाम हैं शामिल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...