1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gujarat Election 2022: केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर की ये भविष्यवाणी, बीजेपी को बताया वीडियो बनाने वाली कंपनी

Gujarat Election 2022: केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर की ये भविष्यवाणी, बीजेपी को बताया वीडियो बनाने वाली कंपनी

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी भी इस बार गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और​ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। रविवार को केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आदमी पार्टी भी इस बार गुजरात चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और​ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। रविवार को केजरीवाल ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

केजरीवाल ने लिखकर दिया है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। साथ ही कहा कि, BJP गुजरात के लोगों पर हमला कर रही है। हमारे साथ कुछ भी कर लें लेकिन लोगों पर हमला मत करे। BJP की बौखलाहट का कारण है-BJP को Vote देने की बात कहने वाले से 5 मिनट बातचीत करो तो हर कोई BJP छोड़ AAP को वोट देने को बात करता है।

साथ ही कहा कि, AAP Govt बनने के बाद 31 Jan तक Old Pension Scheme का Notification जारी कर देंगे। हम Punjab में OPS का नोटिफिकेशन जारी कर चुके हैं। Police-Teacher-Transport-Anganwadi Workers-कच्चे कर्मचारियों के बहुत सारे मुद्दे हैं; सभी का हल करेंगे।

वीडियो बनाने वाली कंपनी है बीजेपी
इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ वीडियो बनाने वाली कंपनी है। भाजपा की Guarantee है कि हर Ward में एक वीडियो की दुकान खोलेंगे। Delhi की जनता इस बार ये तय करेगी कि उनको वीडियो बनाने की कंपनी चाहिए या उनके बच्चों का भविष्य बनाने वाली पार्टी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...