1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Gujarat Election Result 2022: 1990 के बाद कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन, जानिए क्यों पिछड़ गई पार्टी

Gujarat Election Result 2022: 1990 के बाद कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन, जानिए क्यों पिछड़ गई पार्टी

गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरूआती रूझानों में भाजपा प्रचंड बहुत से सरकार बनाती हुई दिख रही है। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीट चाहिए जबकि यहां बीजेपी 152 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में कांग्रेस की 19 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी अब 6 सीटों से आगे है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं। शुरूआती रूझानों में भाजपा प्रचंड बहुत से सरकार बनाती हुई दिख रही है। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीट चाहिए जबकि यहां बीजेपी 152 सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में कांग्रेस की 19 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी अब 6 सीटों से आगे है। रुझानों को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने हार मान ली है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि, जनादेश स्वीकार करेंगे।

पढ़ें :- मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, बोले-हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती

1990 के बाद कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन
बता दें कि, कांग्रेस का 1990 के बाद अभी तक सबसे खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। 1990 में कांग्रेस को 33 सीटें मिली थी। वहीं, अब शुरूआती रूझानों में कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि, गुजरात दंगे के बाद 2002 में चुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस ने 51 सीटों पर जीत हासिल की।

2007 के चुनाव में कांग्रेस सत्ता में नहीं आ सकी, लेकिन पार्टी की 8 सीटें जरूर बढ़ गई। 2007 में भाजपा ने 117 और कांग्रेस ने 59 सीटों पर जीत दर्ज की।वहीं, 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस ने इस चुनाव में 1990 के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 77 सीटों पर जीत दर्ज की। 20 से ज्यादा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को कम मार्जिन से हार मिली थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...