गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने के बाद से वर्ल्ड मीडिया ने भी अपने अखबारों में प्रमुखता से स्थान दिया है। 1960 में इस राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा की लगातार 7वीं विधानसभा चुनाव जीत हुई है।
Gujarat Elections: गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करने के बाद से वर्ल्ड मीडिया ने भी अपने अखबारों में प्रमुखता से स्थान दिया है। 1960 में इस राज्य की स्थापना के बाद से गुजरात में भाजपा की लगातार 7वीं विधानसभा चुनाव जीत हुई है।
द स्ट्रेट्स टाइम्स ऑफ सिंगापुर, निक्केई एशिया, अल जज़ीरा, इंडिपेंडेंट, एबीसी न्यूज ने गुजरात में भाजपा की जीत के जश्न की तस्वीरों को अखबार में स्थान दिया।
ब्रिटिश प्रकाशन द गार्जियन ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
इसी क्रम में जापानी दैनिक अखबार ने कहा कि मोदी ने राज्य में कई चुनावी रैलियां कीं, जिससे भाजपा के अभियान को उनकी स्टार पावर मिली। अखबार ने कहा, “गुजरात के वोटर्स को इस बात पर गर्व है कि इस राज्य में जन्मे मोदी वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका समर्थन करने की जिम्मेदारी महसूस करते हैं।”
गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गुजरात के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया है।