1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Car Accident: Gully Boy फेम रैपर MC तोड़ फोड़ की दर्दनाक हादसे में मौत, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

Car Accident: Gully Boy फेम रैपर MC तोड़ फोड़ की दर्दनाक हादसे में मौत, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर

 गली बॉय (Gully Boy) फेम रैपर धर्मेश परमार उर्फ MC तोड़ फोड़ का निधन हो गया है। धर्मेश की मौत की जानकारी उनके बैंड 'स्वदेशी मूवमेंट' ने सोशल मीडिया पर दी है। धर्मेश की मौत किस वजह से हुई, अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है। खबर सामने आते ही गली बॉय के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने धर्मेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Rapper Dharmesh Parmar passes away: गली बॉय (Gully Boy) फेम रैपर धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) उर्फ MC तोड़ फोड़ का निधन हो गया है। धर्मेश की मौत की जानकारी उनके बैंड ‘स्वदेशी मूवमेंट’ ने सोशल मीडिया पर दी है।

पढ़ें :- Woman of My Billion teaser released: वीमेन ऑफ माई बिलियन डॉक्यूमेंट्री का टीजर रिलीज

धर्मेश (Dharmesh Parmar) की मौत किस वजह से हुई, अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है। खबर सामने आते ही गली बॉय के लीड एक्टर रणवीर सिंह ने धर्मेश (Dharmesh Parmar)  के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
रणवीर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धर्मेश (Dharmesh Parmar)  की तस्वीर पर टूटे हुए दिल वाले इमोजी को जोड़ा। रणवीर के अलावा डायरेक्टर जोया अख्तर और को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, MC तोड़ फोड़ की मौत कार एक्सीडेंट में हुई है।


आपको बता दें,  धर्मेश (Dharmesh Parmar)  महज 24 साल के थे क‍ि उन्होंने दुन‍िया को अलव‍िदा कह दिया। इतनी कम उम्र में अचानक उनके निधन की खबर से उनके फैंस शॉक में हैं। धर्मेश पॉपुलर स्ट्रीट रैपर थे जिन्हें उनकी गुजराती लिर‍िक्स के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने रणवीर सिंह, सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और आल‍िया भट्ट
(Alia Bhatt) स्टारर फ‍िल्म गली बॉय में अपने साउंड ट्रैक इंड‍िया 91 से बॉलीवुड में भी जगह बनाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...